```html ```

ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 स्थायी वारंटी गिरफ्तार सक्ती, हसौद और जैजैपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, न्यायालय में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेजा गया


ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
सक्ती, हसौद और जैजैपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, न्यायालय में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेजा गया
सक्ती। जिले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सक्ती पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ऑपरेशन “बॉज” के तहत जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से मिले आदेश के बाद उन्हें जेल दाखिल कराया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रेंज कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वारंटियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में 27 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इस दौरान सक्ती, हसौद और जैजैपुर थाना पुलिस ने कुल 7 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
तीन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, थाना सक्ती क्षेत्र से नरेंद्र केशरवानी, निवासी राताखार, जिला कोरबा तथा इच्छा राम बंजारे, निवासी चरौदी, थाना मालखरौदा को गिरफ्तार किया गया।
थाना हसौद पुलिस ने माखन साहू, निवासी शीतलपुर, थाना सरसिवा, जिला बलौदाबाजार को गिरफ्तार किया।
वहीं, थाना जैजैपुर पुलिस ने रवि कुमार चंद्रा, बाबूलाल चंद्रा, दोनों निवासी ओडेकेकरा, थाना जैजैपुर; लखन लाल बंजारे, निवासी गंजीपारा, जैजैपुर तथा नंदलाल, निवासी खजुरानी, थाना जैजैपुर को गिरफ्तार किया।
न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल
गिरफ्तारी के बाद सभी 7 स्थायी वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार सभी को जेल दाखिल कराया गया। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन “बॉज” का उद्देश्य लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी कर न्यायालयीन प्रक्रिया का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
जिला सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार स्थायी वारंटियों की पहचान, पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *