आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को गोमर्दा अभयारण्य में वर्षा ऋतु के पश्चात नवीन पर्यटन सत्र हेतु जंगल सफारी का विधिवत शुभारंभ माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय पांडे जी, मानसेवी वन्यप्राणी अभिरक्षक श्री टीकाराम पटेल जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर पर्यटकों की सुविधा एवं पर्यटन को और अधिक सुगम, सुलभ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में गोमर्दा अभयारण्य की आधिकारिक ऑनलाइन सफारी बुकिंग वेबसाइट www.gomarda.com का भी शुभारंभ किया गया।
