```html ```

बुडगहन जंगल में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 10,300 रुपये नकद जब्त बलौदा पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलने के आरोप में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

बुडगहन जंगल में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 10,300 रुपये नकद जब्तबलौदा पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलने के आरोप में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

जांजगीर-चांपा, जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बलौदा पुलिस ने बुडगहन जंगल के पास घेराबंदी कर जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10 हजार 300 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और बोरा-फट्टी बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बलौदा पुलिस को बुडगहन जंगल के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की और तीन लोगों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यप्रकाश पटेल (32 वर्ष), पिता बाबूलाल पटेल, निवासी उतरदा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा; आनंद कुमार राठौर (29 वर्ष), पिता अरुण कुमार, निवासी पुरानी बस्ती, जांजगीर, थाना जांजगीर; तथा इन्द्रमणी यादव (36 वर्ष), पिता जमूना प्रसाद यादव, निवासी उतरदा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 10,300 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और बोरा-फट्टी जब्त की है। इसके बाद तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।कार्रवाई में पुलिस टीम का सराहनीय योगदानइस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, चौकी पंतोरा के प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अभिलाष सिन्हा, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार तथा आरक्षक अहमद कुर्रे, दिलीप माथुर, भुनेश्वर पटेल, दीपक कश्यप, रज्जू रात्रे, जयराम बिझवार और अनिल कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *