Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़बड़ी खबरराज्य
Trending

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 46 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 46 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज

Ad

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में एक दिन में 46 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले में सबसे अधिक 19 मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 1 जनवरी से 8 सितंबर 2026 तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 298 पॉजिटिव मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें रायपुर 127 मामलों के साथ सबसे प्रभावित जिला बना हुआ है।

Advertisements

ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिलासपुर में 3, बलौदाबाजार में 2, बस्तर में 2, दुर्ग में 4, जांजगीर-चांपा में 1, कोंडागांव में 1, कोरबा में 3, महासमुंद में 2, मुंगेली में 1, रायपुर में 19, राजनांदगांव में 2 और सरगुजा में 1 नया मामला सामने आया है। वहीं, दूसरे राज्यों से भी 5 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं।

प्रदेश में फिलहाल स्वाइन फ्लू के 113 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 32 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है, जबकि 81 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

हालांकि राहत की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक स्वाइन फ्लू से प्रदेश में किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और संक्रमित मरीजों का उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button