Advertisement Carousel
Add
Blog

साइबर जागृति अभियान: खरसिया के स्कूलों में पुलिस की पाठशाला, 1500 से ज्यादा विद्यार्थियों को किया जागरूक

Ad

Advertisements

साइबर जागृति अभियान: खरसिया के स्कूलों में पुलिस की पाठशाला, 1500 से ज्यादा विद्यार्थियों को किया जागरूक

Advertisements
Advertisements


रायगढ़,  साइबर अपराधों से बचाव को लेकर रायगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” खरसिया क्षेत्र के स्कूलों में लगातार जारी है। पुलिस टीम ने दो दिनों में 1500 से अधिक विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल सुरक्षा से बचने के जरूरी उपाय बताए।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन और चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विवेकानंद कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में करीब 900 विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। वहीं शंकराचार्य स्कूल में करीब 500 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। लाल बहादुर शास्त्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी छात्राओं से संवाद कर साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।


पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि ओटीपी, पासवर्ड, निजी फोटो और व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान एप डाउनलोड करने और फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के झांसे में आने से बचें।
एसडीओपी सतीश भार्गव ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस का यह अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता और सतर्कता है।


वहीं निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को समझाया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराने या घटना छिपाने के बजाय तत्काल अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को जानकारी दें। उन्होंने अभियान के क्यूआर कोड के जरिए विद्यार्थियों को इससे जुड़ने और साइबर जागरूकता का संदेश परिवार व समाज तक पहुंचाने की अपील भी की।
खरसिया पुलिस के इन जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तरीके बताए जा रहे हैं, जिससे साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button