Advertisement Carousel
Add
Blog

आईजी राम गोपाल गर्ग ने किया रायगढ़ पुलिस का वार्षिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था और डिजिटल पुलिसिंग पर जोर

Ad

Advertisements

आईजी राम गोपाल गर्ग ने किया रायगढ़ पुलिस का वार्षिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था और डिजिटल पुलिसिंग पर जोर

Advertisements


रायगढ  बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण पर रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कामकाज की समीक्षा करते हुए फील्ड पुलिसिंग को मजबूत बनाने, जवानों के कल्याण और डिजिटल तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया।

Advertisements


आईजी गर्ग ने पुलिस कार्यालय को जिले की पुलिसिंग का महत्वपूर्ण नियंत्रण केंद्र बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों के वेतन, देयक, अवकाश और कल्याणकारी सुविधाओं से जुड़े मामलों का समय पर निराकरण किया जाए। उन्होंने कार्यालय की सभी शाखाओं के कार्यों, ऑडिट, चिटफंड प्रकरणों, ऑनलाइन पोर्टलों, शिकायतों के निराकरण तथा शासकीय संसाधनों के रखरखाव की भी समीक्षा की।
नए कानूनों में सीसीटीएनएस के उपयोग पर जोर
आईजी ने नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में सीसीटीएनएस की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने ई-साक्ष्य, ई-समन, ई-फॉरेंसिक सहित डिजिटल प्रक्रियाओं के बेहतर इस्तेमाल के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।


इसके बाद उन्होंने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की अनुविभागवार कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की स्थिति की जानकारी ली। आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
थाना चक्रधरनगर का औचक निरीक्षण
देर शाम आईजी राम गोपाल गर्ग ने थाना चक्रधरनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी अनिल सोनी और सीएसपी मयंक मिश्रा मौजूद रहे। आईजी ने पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली और विवेचक कक्ष, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, हेल्प डेस्क, बैठक व्यवस्था तथा थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


उन्होंने थाना चक्रधरनगर में ऑनलाइन रोजनामचा एंट्री की व्यवस्था की विशेष सराहना की। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि रायगढ़ जिले के सभी थानों में सीसीटीएनएस के माध्यम से ऑनलाइन रोजनामचा दर्ज किया जा रहा है और मैनुअल रोजनामचा लेखन बंद किया जा चुका है।
पत्रकारों से चर्चा में आईजी गर्ग ने कहा कि रायगढ़ बिलासपुर रेंज का दूसरा सबसे बड़ा जिला है और यहां की पुलिसिंग की चुनौतियां अलग हैं। उन्होंने पारदर्शिता, डिजिटल प्रगति और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मामलों का शत-प्रतिशत समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
आईजी ने रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह की पुलिसिंग और नियंत्रण व्यवस्था की सराहना करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button