Advertisement Carousel
Add
Blog

तमनार में दो चोरियों का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 पकड़े गए

Ad

Advertisements

तमनार में दो चोरियों का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 पकड़े गए

Advertisements
Advertisements


रायगढ़, तमनार पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए 6 विधि से संघर्षरत बालकों समेत कुल 7 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने मिलुपारा चौक से चोरी हुई मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल दूसरी बाइक बरामद की है। वहीं कुधरीपारा की दुकान से चोरी किए गए सामान के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त की रात मिलुपारा में अंबुजा सीमेंट कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के रूप में काम करने वाले रतन कुमार धोबी ने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी। अगले दिन सुबह बाइक गायब मिली। मामले में 13 अगस्त को तमनार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।


इसी रात कुधरीपारा मंदिर चौक तिराहा स्थित पान ठेले का दरवाजा तोड़कर चोरों ने खाद्य सामग्री और नगदी चोरी कर ली। दुकान संचालक के मुताबिक करीब 9 हजार रुपये की खाद्य सामग्री और 1 हजार रुपये नगद, यानी कुल करीब 10 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ था।
दोनों मामलों की जांच थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में शुरू की गई। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्ध नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों चोरी की वारदातों में कुल सात लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आई।
इसके बाद पुलिस ने तीन और विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ के बाद चोरी की बाइक और वारदात में प्रयुक्त दोपहिया वाहन बरामद किया गया।
मामले में शामिल 20 वर्षीय मुकेश अगरिया, निवासी जांजगीर, थाना तमनार, लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने छह नाबालिगों के साथ मिलकर दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
दोनों चोरियों का खुलासा करने में थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत तथा आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, रंजीत भगत और पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button