Advertisement Carousel
Add
Blog

ऑपरेशन प्रहार में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.5 टन संदिग्ध कबाड़ और दो वाहन जब्त

Ad

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन प्रहार: रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.5 टन संदिग्ध कबाड़ और दो मालवाहक वाहन जब्त
रायगढ़, 10 जुलाई 2026। रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में लैलूंगा और छाल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए करीब 6.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़, एक 14 चक्का ट्रक और एक माजदा वाहन सहित कुल 28.48 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। दोनों मामलों में चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Advertisements


लैलूंगा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खम्हार मोड़ में नाकेबंदी कर CG-14 MF-0223 क्रमांक के 14 चक्का ट्रक को रोका। जांच के दौरान चालक महेन्द्र लहरे कबाड़ परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ट्रक से लगभग 4.5 टन लोहे का स्क्रैप बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1.08 लाख रुपये तथा ट्रक की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने कुल 16.08 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर कानूनी कार्रवाई की।


वहीं छाल थाना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए ग्राम बोजिया के पास CG-12 AZ-3191 क्रमांक के माजदा वाहन को रोककर जांच की। चालक भूपेन्द्र यादव भी कबाड़ के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन से करीब 2 टन लोहे का कबाड़ बरामद हुआ, जिसकी कीमत 40 हजार रुपये तथा वाहन की कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने कुल 12.40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी की संपत्ति के परिवहन और उससे जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि बिना वैध दस्तावेज कबाड़ का परिवहन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button