Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास और लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन क्लीन हंट में हत्या के प्रयास और लूट का आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत हत्या के प्रयास और लूट के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुसौर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आरोपी ने युवक पर टांगी से जानलेवा हमला कर उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल लूट ली थी।

Advertisements



मामला मार्च 2025 का है, जब पुसौर थाना क्षेत्र में कृष्णा सिदार पर अज्ञात आरोपियों ने टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल के सिर और मस्तिष्क पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि हमले के बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी लूटकर फरार हो गए थे।


मेडिकल रिपोर्ट में चोटों को जानलेवा बताया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूट की धाराएं जोड़कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी प्रकाश सिदार की पहचान हुई, जो अपना घर बेचकर फरार हो गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुसौर पुलिस आरोपी की तलाश में जम्मू तक पहुंची। जांच के दौरान आरोपी के अपने ससुराल लौटने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता भी बताई।

तहसील न्यायालय की निगरानी में कराई गई शिनाख्त परेड में घायल ने दोनों की पहचान की। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने लूटा गया वीवो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और संगीन अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button