Advertisement Carousel
Blog

मानसून अलर्ट: रायगढ़ प्रशासन हाई अलर्ट, बाढ़ से निपटने पूरी तैयारी

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

मानसून अलर्ट: बाढ़ और आपदा से निपटने प्रशासन पूरी तरह तैयार

रायगढ़ जिले में सक्रिय मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सभी विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर बाढ़, जलभराव, स्वास्थ्य, बिजली और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन ने साफ कहा है कि मानसून के दौरान जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Advertisements



एसपी कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में नगर निगम, स्वास्थ्य, पुलिस, जल संसाधन, बिजली, नगर सेना और राजस्व विभाग सहित सभी संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

हीराकुंड बांध के जलभराव से प्रभावित 17 गांवों की विशेष मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं रायगढ़ नगर निगम के 48 वार्डों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। जलभराव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी, नालों की सफाई, पंपों की उपलब्धता और राहत दलों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।



स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखते हुए वार्ड 17, 19 और 20 में डेंगू नियंत्रण और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही आकाशीय बिजली और जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

बैठक में राहत शिविरों की पूर्व तैयारी, नाव, मोटरबोट, लाइफ जैकेट और अन्य बचाव संसाधनों की समीक्षा की गई। साथ ही जिला बाढ़ नियंत्रण हेल्पलाइन 07762-223750 को 24 घंटे संचालित रखने और कर्मचारियों की चौबीसों घंटे ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त, त्वरित पुलिस सहायता और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में शहर की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी समीक्षा की गई।

प्रशासन ने रेलवे गंधरी अंडरब्रिज को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से आवागमन के लिए बंद कर दिया है। नागरिकों से अपील की गई है कि मानसून के दौरान इस मार्ग का उपयोग न करें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मानसून के दौरान हर स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी और किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button