Advertisement Carousel
Blog

रायगढ़ में होटलों पर पुलिस का सघन जांच अभियान, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर सख्ती

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़। जिले में होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों में सुरक्षा व्यवस्था तथा अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 10 जुलाई की शाम थाना साइबर और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के होटल व्हाइट रोज में औचक निरीक्षण किया।

Advertisements


जांच के दौरान होटल में सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर पुलिस ने होटल संचालक सूरज सिंह (28) को सुरक्षा मानकों में तत्काल सुधार करने की समझाइश दी। आरोप है कि इस दौरान संचालक ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और समझाने के बावजूद उसका आक्रामक रवैया जारी रहा।
स्थिति को देखते हुए पुलिस उसे थाना कोतवाली लेकर पहुंची, जहां भी उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया।


रायगढ़ पुलिस ने बताया कि जिले के सभी होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों की नियमित जांच की जा रही है। अभियान का उद्देश्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना, ठहरने वाले आगंतुकों का सत्यापन करना तथा अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने अथवा पुलिस कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा, “होटलों में सुरक्षा मानकों का पालन और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हमारी प्राथमिकता है। पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button