Advertisement Carousel
Blog

रायगढ़ पुलिस की क्राइम मीटिंग, एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—लंबित मामलों का करें समयबद्ध निराकरण

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले की मासिक क्राइम मीटिंग लेकर कानून-व्यवस्था, लंबित अपराधों और विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण कर पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए।

Advertisements


बैठक में हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, नकबजनी, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट, गुम इंसान तथा मर्ग प्रकरणों की एक-एक कर समीक्षा की गई। एसएसपी ने गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा के भीतर चालान न्यायालय में प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया।
क्राइम मीटिंग में तीन प्रमुख विषयों—अपराधों का शीघ्र निराकरण, यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना तथा मानसून के दौरान बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन—पर विशेष चर्चा हुई। एसएसपी ने वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 के पहले छह माह के कार्यों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों का परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया और अपराध नियंत्रण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने जुआ, सट्टा, अवैध शराब, असामाजिक तत्वों तथा माइनर एक्ट के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई बढ़ाने पर भी जोर दिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य पीड़ित को समय पर न्याय दिलाना है और इसके लिए प्रत्येक विवेचना कानून सम्मत, निष्पक्ष और समयबद्ध होनी चाहिए।


बैठक में मानसून के दौरान सड़क क्षति, जलभराव और यातायात बाधित होने की संभावित समस्याओं को देखते हुए ट्रैफिक शाखा को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महानदी से लगे संवेदनशील क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए थाना प्रभारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कोटवारों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया।
क्राइम मीटिंग में जिले के प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें विवेचना के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों, वैज्ञानिक जांच और सीसीटीएनएस सहित तकनीकी कार्यों की जानकारी दी गई।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, सभी डीएसपी, एसडीओपी, ट्रैफिक अधिकारी, रक्षित निरीक्षक तथा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, “जनता को समय पर न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। प्रत्येक विवेचना गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और कानून सम्मत हो, यही रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।”

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button