Advertisement Carousel
Add
Blog

छात्राओं को मासिक धर्म, सुरक्षा और स्वच्छता का पाठ

Ad

Advertisements

छात्राओं को मासिक धर्म, सुरक्षा और स्वच्छता का पाठ

Advertisements
Advertisements



बिलासपुर पुलिस ने नागरिक संगठनों के सहयोग से तखतपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मविश्वासी और सशक्त बनाना रहा।


बिलासपुर पुलिस के चेतना अभियान के तहत शनिवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तखतपुर में “मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा सामाजिक भ्रांतियों के बारे में विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर संजय अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह शामिल हुए। कलेक्टर ने छात्राओं से स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया, वहीं डीआईजी-एसएसपी ने छात्राओं को आत्मविश्वासी, सजग और निर्भीक बनने की प्रेरणा देते हुए साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।


कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई तथा उत्कृष्ट योगदान देने वाली छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा, हेलमेट और यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी, जबकि पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बिलासपुर पुलिस ने बताया कि चेतना अभियान के माध्यम से आगे भी स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button