Advertisement Carousel
Blog

सूने स्थान पर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements

सूने स्थान पर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जांजगीर-चांपा जिले की बलौदा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को पीड़िता काम से घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम डोंगरी निवासी रामेश्वर उर्फ परमेश्वर (39 वर्ष) ने सुनसान स्थान का फायदा उठाकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 326/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 एवं 75(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक सुमित श्रीवास एवं जयराम बिझवार की सराहनीय भूमिका रही। बलौदा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button