Advertisement Carousel
Blog

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान, अरहर मिनीकिट एवं पौधों का हुआ वितरण

Advertisements

प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने सक्ती में कृषि कार्यशाला एवं उन्नत कृषक मेला आयोजित

Advertisements
Advertisements


सक्ती, खेत बचाओ अभियान एवं राज्य सरकार के 12 वर्ष विश्वास और विकास के जनकल्याण अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत डभरा के अग्रसेन भवन में कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक कृषि कार्यशाला तथा उन्नत कृषक मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती समय की आवश्यकता है। इससे भूमि की उर्वरता सुरक्षित रहती है, उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार होता है तथा किसानों की लागत भी कम होती है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती को अपनाने और शासन की कृषि हितैषी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।


कार्यशाला एवं कृषक मेले में जिले भर से लगभग 675 किसानों ने भाग लिया। किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों और कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि जैविक खेती न केवल मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और बेहतर उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही हितग्राहियों को अरहर मिनीकिट, नील हरित शैवाल एवं पौधरोपण के लिए पौधों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल, श्री रघुराम गुप्ता, श्री टिकेश्वर गबेल, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button