Advertisement Carousel
Blog

NEET विवाद पर कांग्रेस का हमला, छात्रों के भविष्य को लेकर जताई चिंता कथित पेपर लीक मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग

Advertisements

NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Advertisements

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने प्रेस वार्ता आयोजित कर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देशभर में लाखों छात्र-छात्राएं डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने के लिए वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं, लेकिन परीक्षा से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की खबरें सामने आने से युवाओं और अभिभावकों का विश्वास प्रभावित हो रहा है।

Advertisements

राजेश अग्रवाल ने कहा कि कई परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई और कोचिंग के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते हैं तथा कर्ज तक लेते हैं। ऐसे में यदि परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों के मनोबल और भविष्य पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से परीक्षा देने वाले छात्रों के मन में यह चिंता बढ़ रही है कि उनकी मेहनत का उचित मूल्यांकन हो पाएगा या नहीं।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार सामने आ रहे कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मामलों ने परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं। पार्टी का कहना है कि छात्रों और अभिभावकों के हित में पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का विषय नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य, विश्वास और सपनों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

इस अवसर पर सुनील साधवानी, हरीश पाण्डेय, दुर्गा कुर्रे, अंजली देवांगन, निर्मला बरेठ सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button