Advertisement Carousel
Blog

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली सतनारायण की जिंदगी, मिला पक्का और सुरक्षित आशियाना

Advertisements

प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सतनारायण का सहारा, मिला सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाना
कच्चे मकान की चिंता हुई दूर, अब पक्के घर में परिवार के साथ सुकूनभरा जीवन

Advertisements
Advertisements


सक्ती, शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाकर विकासखंड सक्ती के ग्राम सिंघनसरा निवासी सतनारायण पटेल का जीवन भी बदल गया है। वर्षों तक कच्चे और जर्जर मकान में रहने वाले सतनारायण आज अपने परिवार के साथ पक्के और सुरक्षित घर में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
सतनारायण पटेल बताते हैं कि उनका परिवार लंबे समय से एक कच्चे मकान में रह रहा था। बरसात के दिनों में छत टपकने, दीवारों के कमजोर होने और मौसम की मार झेलने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। परिवार की सुरक्षा और बेहतर आवास की चिंता हमेशा बनी रहती थी।


इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली। पात्रता के आधार पर उनका चयन हुआ और योजना के तहत स्वीकृत राशि से उनका पक्का मकान तैयार हो गया। नया घर मिलने के बाद उनके परिवार की वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो गई है।
सतनारायण कहते हैं कि यह घर केवल चार दीवारी नहीं, बल्कि उनके परिवार की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान का प्रतीक है। अब उनका परिवार बिना किसी चिंता के सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।
सतनारायण पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने उन्हें न केवल पक्का घर दिया है, बल्कि सुरक्षित और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी दी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button