Advertisement Carousel
Blog

दलहन-तिलहन की खेती पर मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

Advertisements

दलहन-तिलहन की खेती पर किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन
फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने राज्य सरकार का बड़ा फैसला, धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसल लेने वाले किसानों को मिलेगा विशेष लाभ
रायपुर। राज्य सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने तथा फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आगामी खरीफ सीजन से धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती करने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Advertisements
Advertisements


कृषक उन्नति योजना के तहत पहले से मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, दलहन-तिलहन एवं कपास जैसी खरीफ फसलें लेने वाले किसानों को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। वहीं अब धान की खेती छोड़कर अन्य खरीफ फसलों की ओर रुख करने वाले किसानों को अतिरिक्त प्रोत्साहन देते हुए 15 हजार रुपये प्रति एकड़ सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को एग्रीस्टैक में पंजीयन कराना होगा तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से बोए गए रकबे की पुष्टि करानी होगी। सत्यापित रकबे के आधार पर पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सहायता राशि सीधे जमा की जाएगी।
कृषि विभाग के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। यह पंजीयन सेवा सहकारी समिति अथवा नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से कराया जा सकता है।
राज्य सरकार के इस निर्णय से किसानों को पारंपरिक धान खेती के साथ-साथ दलहन एवं तिलहन जैसी लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इससे उत्पादन विविधता बढ़ने के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र में स्थायित्व आने की उम्मीद है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button