Advertisement Carousel
Blog

नानी से पैसे मांगने पर विवाद, चाकू से हमला करने वाला नाती गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

नानी से मारपीट और चाकू से हमला करने वाला नाती गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़ पुलिस ने वृद्ध महिला से मारपीट और चाकू से हमला करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपनी ही 65 वर्षीय नानी पर पैसे नहीं देने की बात को लेकर हमला किया था।
जानकारी के अनुसार रामभांठा अंश होटल के पीछे निवासी उषा यादव (65 वर्ष) ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका नाती विशाल यादव उर्फ बजरंग यादव (22 वर्ष) शराब पीने का आदी है और अक्सर पैसों की मांग को लेकर विवाद करता रहता है।


पीड़िता के मुताबिक 16 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी ने उनसे पैसे मांगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर वह गाली-गलौज करने लगा, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। विवाद के दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर उनकी भुजा के पास चोट पहुंचाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। चिकित्सीय परीक्षण और डॉक्टर की रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट की पुष्टि होने के बाद प्रकरण में संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी विशाल यादव उर्फ बजरंग यादव, पिता राजेन्द्र यादव, निवासी रामभांठा अंश होटल के पीछे, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कानून के दायरे में लाने में सफलता प्राप्त की।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button