Advertisement Carousel
Blog

खरौद में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अनियमितता पर विकास ट्रेडर्स का उर्वरक गोदाम सील

Advertisements

उर्वरक भंडारण में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, विकास ट्रेडर्स खरौद का गोदाम सील

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा,  खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने खरौद स्थित विकास ट्रेडर्स के उर्वरक गोदाम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अनियमितता पाए जाने पर गोदाम को सील कर दिया है।


उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा के नेतृत्व में 17 जून 2026 को विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दल ने मेसर्स विकास ट्रेडर्स खरौद का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पॉस मशीन में दर्ज उर्वरक स्टॉक और भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरकों के बीच भारी अंतर पाया गया। इसके अलावा विक्रय प्रतिष्ठान में मूल्य सूची, लाइसेंस और निर्धारित मूल्य बोर्ड भी नियमानुसार प्रदर्शित नहीं मिले।


निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग ने गोदाम में रखे कुल 213 बोरी उर्वरकों को जब्त कर सीलबंद कर दिया। जब्त किए गए उर्वरकों में 52 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट (दानेदार), 53 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट (पाउडर), 9 बोरी ट्रिपल सुपर फॉस्फेट, 78 बोरी एनपीके उर्वरक तथा 21 बोरी यूरिया शामिल हैं।
इसी दौरान पामगढ़ विकासखंड के राहौद स्थित गायत्री कृषि सेवा केंद्र में भी निरीक्षण किया गया। यहां बिना स्रोत प्रमाण पत्र के बीज विक्रय किए जाने का मामला सामने आने पर विभाग ने 76.75 क्विंटल बीज के विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया।
उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने कहा कि किसानों को शासकीय दर पर गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए जिले के सभी निजी कृषि केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कृषि विभाग की इस कार्रवाई से निजी उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है, वहीं किसानों के हितों की सुरक्षा को लेकर विभाग की सख्ती साफ दिखाई दे रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button