Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

आज 16 जून से ही प्रारम्भ हुआ नया शैक्षणिक सत्र, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़:लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन आज 16 जून 2026 से प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में प्रारम्भ हो गया है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही यह खबर कि “शैक्षणिक सत्र 01 जुलाई 2026 से प्रारम्भ होगा” पूर्णतः भ्रामक, असत्य एवं फर्जी है। विद्यालयों में आज से ही नियमित शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है।

इसी क्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें पाठ्यपुस्तक, पेन एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस अवसर पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए बेहतर शिक्षा और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।

शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह एवं विद्यालय के प्रति अपनत्व का भाव विकसित करने का संदेश दिया गया।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button