Advertisement Carousel
Blog

ट्रक के चार टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार का माल बरामद हिरी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के टायर बेचने की फिराक में पकड़े गए आरोपी

Advertisements

ट्रक के चार टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
हिरी पुलिस ने 80 हजार रुपये का चोरी गया माल किया शत-प्रतिशत बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल
बिलासपुर। हिरी थाना पुलिस ने ट्रक के टायर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए चारों टायर और डिस्क सहित लगभग 80 हजार रुपये मूल्य का माल शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, ग्राम झल्फा स्थित विश्वकर्मा गैरेज में खड़ी ट्रक क्रमांक CG-04-PII-0757 से 9.20 साइज के चार टायर डिस्क सहित चोरी हो गए थे। घटना 9 जून की रात से 10 जून की सुबह के बीच हुई थी। मामले में प्रार्थी दीपक सिंह मरकाम की शिकायत पर थाना हिरी में धारा 303(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान 16 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भोजपुरी टोल प्लाजा के पास तीन युवक चोरी के टायर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ऋषि धीवर ने अपने साथी संदीप कश्यप, शेखर चंद्राकर तथा मालटन उर्फ मीनू बैसवाड़े के साथ मिलकर ट्रक के टायर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी ऋषि धीवर, संदीप कश्यप एवं शेखर चंद्राकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी

  • ऋषि धीवर (27 वर्ष), निवासी सेमरताल, थाना कोनी, बिलासपुर
  • संदीप कश्यप (32 वर्ष), निवासी ग्राम गढ़वट, थाना रतनपुर, बिलासपुर
  • शेखर चंद्राकर (20 वर्ष), निवासी ग्राम गढ़वट, थाना रतनपुर, बिलासपुर
    बरामदगी
  • ट्रक के 4 टायर डिस्क सहित
  • कुल अनुमानित कीमत – 80,000 रुपये
    हिरी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी तथा अपराधियों में पुलिस का भय बढ़ा है।
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button