Advertisement Carousel
Blog

बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पाव देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Advertisements

अवैध शराब के खिलाफ बलौदा पुलिस की कार्रवाई
30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बलौदा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम कुमार कश्यप (23 वर्ष), निवासी बजरंग चौक, थाना बलौदा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 2,700 रुपये बताई गई है। बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।


आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक सहेत्तर पाटले, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे तथा महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर की सराहनीय भूमिका रही।
जिले में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button