Advertisement Carousel
Blog

बिलासपुर में ऑटो चालकों पर सख्ती, एक माह में 1177 पर कार्रवाई यूनिफॉर्म नहीं पहनने वाले ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस का शिकंजा

Advertisements

बिलासपुर यातायात पुलिस का ऑटो चालकों पर सख्त अभियान
एक दिन में 100 से अधिक और एक माह में 1177 ऑटो चालकों पर कार्रवाई, यूनिफॉर्म अनिवार्य

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक ही दिन में 100 से अधिक ऑटो चालकों पर कार्रवाई की गई, जबकि पिछले एक माह में कुल 1177 नियम उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों पर सख्त कार्रवाई की जा चुकी है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान चला रही है।


यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों के विभिन्न संघों और संगठनों के साथ बैठक कर उन्हें नियमों का पालन करने, सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने और निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर वाहन संचालन करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि यूनिफॉर्म से ऑटो चालकों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित होगी, जिससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और किसी भी विवाद या घटना की स्थिति में चालक की पहचान करना आसान होगा।
पुलिस ने ऑटो चालकों को यूनिफॉर्म तैयार कराने के लिए सात दिन का समय दिया था, लेकिन इसके बावजूद कई चालक अभी भी निर्धारित ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे चालकों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जा रही है और प्रकरण न्यायालय भेजे जा रहे हैं।
यातायात पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि शराब या अन्य नशे की हालत में ऑटो चलाने वाले चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे मामलों में आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जाएंगे।


यातायात पुलिस द्वारा आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) और नेक्स्ट जेन एम-परिवहन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी नियम उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों पर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों के साथ-साथ आम नागरिकों की शिकायतों के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने सभी ऑटो चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं तथा महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखें।
यातायात पुलिस का मानना है कि ऑटो चालक शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी जिम्मेदारी केवल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सुरक्षित और अनुशासित यात्रा सुनिश्चित करना भी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button