Advertisement Carousel
Blog

“रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध उत्खनन और परिवहन में 4 वाहन जप्त”

Advertisements

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जप्त

Advertisements
Advertisements


सक्ती,  जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं खनि अधिकारी श्री के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 वाहनों को जप्त किया है।


खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज निरीक्षक श्री डुमेश कुमार ध्रुव एवं विभागीय उड़नदस्ता दल ने ग्राम चिखलरौंदा एवं रिवाडीह स्थित बोराई नदी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रेत परिवहन के 3 मामलों तथा अवैध रेत उत्खनन के 1 मामले का खुलासा हुआ, जिसमें कुल 4 वाहनों को जप्त किया गया। जप्त वाहनों में एक महिन्द्रा बैक लोडर मशीन भी शामिल है।
कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखते हुए सुरक्षित आरक्षित केंद्र सक्ती एवं थाना हसौद के सुपुर्द किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
खनिज विभाग द्वारा जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button