Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: कुनकुरी में 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित, बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

कुनकुरी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने के अभियान के तहत कुनकुरी क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुनकुरी में 3.15 एमवीए क्षमता के पुराने पावर ट्रांसफार्मर को हटाकर 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। इसके साथ ही कुनकुरी नगर के लिए बहुप्रतीक्षित अतिरिक्त 11 केवी फीडर का निर्माण एवं चार्जिंग कार्य भी पूरा कर लिया गया है।नए ट्रांसफार्मर की स्थापना आसान नहीं थी।

Advertisements
Advertisements

इसके लिए विभाग को कई तकनीकी एवं संरचनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कार्यस्थल पर पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने के लिए दो डीपी को स्थानांतरित किया गया, अनुपयोगी नियंत्रण कक्ष को हटाया गया तथा पुराने ट्रांसफार्मर प्लिंथ की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया। सभी आवश्यक तैयारियों के बाद आज ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर की क्षमता 3.15 एमवीए से बढ़ाकर 5 एमवीए किए जाने से क्षेत्र की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। वहीं अतिरिक्त 11 केवी फीडर शुरू होने से कुनकुरी नगर में विद्युत भार का बेहतर प्रबंधन होगा, ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी तथा उपभोक्ताओं को अधिक सुचारू और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर किए गए इस कार्य को क्षेत्र के विकास और बेहतर जनसुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों एवं विद्युत उपभोक्ताओं ने इस सौगात का स्वागत करते हुए इसे कुनकुरी की विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button