Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

फरसाबाहर जनपद,बना चूहा,सड़कों के बिछाये जाल को कुतरने को बेताब

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर जिले के फरसाबहार जनपद पंचायत क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर भारी अनियमितताएं हो रही हैं और जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं।

Advertisements
Advertisements

फरसाबहार जनपद पंचायत में कराए गए एक निर्माण कार्य की हालत देखकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं कर पाया है, लेकिन इसकी स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आगामी बारिश में इसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisements

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास कार्यों में लापरवाही और अनियमितताओं के कारण सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि जनपद पंचायत मुख्यालय के नजदीक ही इस तरह के निर्माण कार्य हो रहे हैं, तो दूरस्थ गांवों में कराए गए कार्यों की स्थिति कैसी होगी। लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित जांच करनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button