Advertisement Carousel
Add
Blog

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन योजना के लिए जांजगीर-चांपा में अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित जल्द शुरू होगी सीएम हेल्पलाइन, टोल फ्री नंबर 1076 पर दर्ज होंगी शिकायतें

Ad

Advertisements

जिला जांजगीर-चांपा

प्रदेश में सुशासन को और मजबूत करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही सीएम हेल्पलाइन सेवा शुरू करने जा रही है। आम नागरिक अब टोल फ्री नंबर 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे, जिसका समाधान तय समय सीमा में किया जाएगा। इसी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जांजगीर-चांपा कलेक्ट्रेट में जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

Advertisements
Advertisements


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार शुरू की जा रही सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की मौजूदगी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए।


प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि प्रदेश का कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 1076, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सऐप जैसे माध्यमों से 24 घंटे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। शिकायत दर्ज होते ही आवेदक को एक यूनिक आईडी मिलेगी, जिससे वह अपनी शिकायत की स्थिति और कार्रवाई की जानकारी प्राप्त कर सकेगा।


सुशासन एवं अभिसरण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रणाली तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़ी होगी, जहां हर स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय रहेगी। शिकायत के समाधान के बाद नागरिकों से फीडबैक भी लिया जाएगा और संतुष्टि मिलने पर ही शिकायत का निराकरण पूर्ण माना जाएगा।
सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से प्रशासन अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनेगा तथा आम नागरिकों की समस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button