Advertisement Carousel
Add
Blog

अवैध सट्टा कारोबार पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जिला दुर्ग

Advertisements


अवैध सट्टा कारोबार पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम धनोरा में सट्टा-पट्टी लिखते पकड़े गए आरोपी, नगदी और मोबाइल जब्त

दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पदमनाभपुर थाना पुलिस ने ग्राम धनोरा में रेड कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, मोबाइल फोन और नगदी रकम जब्त की है।

Advertisements



पदमनाभपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धनोरा शमशान घाट के पास कुछ लोग अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को मौके पर सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया, जबकि कुछ लोग पुलिस को देखकर वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 सट्टा पट्टियां, 3 मोबाइल फोन, डॉट पेन और 2020 रुपये नगद जब्त किए हैं।



गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान रजा, असलम खान और आयुष शाह के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है।
फिलहाल आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

दुर्ग police ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध जुआ, सट्टा या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस का कहना है कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button