Advertisement Carousel
Blog

रतनपुर पुलिस का गांजा कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 आरोपी गिरफ्तार 1 किलो 164 ग्राम गांजा के साथ तस्कर दबोचा, 60 हजार का माल जब्त

Advertisements


बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1 किलो 164 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

Advertisements
Advertisements



जानकारी के मुताबिक, रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरभाठा बेलतरा निवासी नीरज कुमार नेताम अपने घर में भारी मात्रा में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर गांव में रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से 1.164 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी नीरज कुमार नेताम, उम्र 37 वर्ष, निवासी बरभाठा बेलतरा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।



रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, उपनिरीक्षक अमृतलाल साहू, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button