Advertisement Carousel
Blog

सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ग्राम पंचायत अमोरा में आयोजित शिविर में 1320 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित

Advertisements

सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान
ग्राम पंचायत अमोरा में आयोजित शिविर में 1320 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चापा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत अमोरा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में अमोरा क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया।


इस दौरान हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मकानों की चाबियां, रोजगार कार्ड, किसान किताब, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, नक्शा-खसरा, चेक एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए। वहीं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
शिविर में कुल 1320 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1203 मांग एवं 117 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने कहा कि शासन द्वारा सभी वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं और सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की तथा जल संरक्षण एवं पौधारोपण को बढ़ावा देने का संदेश दिया।


कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य गांव के प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का पारदर्शी एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं में ई-केवाईसी पूरी तरह निःशुल्क है और लोगों को किसी भी प्रकार के भ्रम से बचना चाहिए। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए अभिभावकों से स्कूल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील भी की।
कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी देते हुए कहा कि सोलर ऊर्जा अपनाकर लोग बिजली खर्च में बचत कर सकते हैं तथा शासन की सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, श्री घासीराम कश्यप, श्रीमती आरती तिवारी, श्री अखिलेश भीष्म, श्री रामसाय खुटे, श्री राजकुमार कश्यप, श्री लखनलाल साहू, श्री अमन प्रताप सिंह, सरपंच श्री राकेश कुमार कश्यप, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, जनपद पंचायत नवागढ़ सीईओ श्री बीआर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि सुशासन तिहार अंतर्गत अगला जनसमस्या निवारण शिविर 21 मई को जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत बिलारी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button