Advertisement Carousel
Blog

जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत सक्ती जिले में जागरूकता अभियान तेज 39 गांवों में पहुंची प्रशासनिक टीम, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

Advertisements

जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत जागरूकता अभियान तेज
सक्ती जिले के 39 ग्रामों में जनभागीदारी के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

Advertisements
Advertisements


सक्ती,
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार सक्ती जिले में “जनजातीय गरिमा उत्सव एवं जन भागीदारी अभियान” के तहत विभिन्न जागरूकता एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आमजन की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 39 ग्रामों में मैदानी स्तर पर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं का अवलोकन किया गया।


अभियान के दौरान ग्राम भ्रमण, पैदल यात्रा और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आजीविका और विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।
जानकारी के मुताबिक सक्ती विकासखंड के 18 ग्राम, मालखरौदा विकासखंड के 5 ग्राम, डभरा विकासखंड के 14 ग्राम तथा जैजैपुर विकासखंड के 2 ग्राम सहित कुल 39 गांवों में अभियान की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और आमजन की भागीदारी को मजबूत बनाना है। आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी विभिन्न कार्यक्रमों और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button