Advertisement Carousel
Add
Blog

अब आसान हुआ आवागमन, ट्राईसाइकिल पाकर खुशी से झूमीं सुशीला कुमारी

Ad

Advertisements

समाधान शिविर में दिव्यांग महिला को मिली नई उम्मीद
सुशासन तिहार 2026 के तहत सुशीला कुमारी को प्रदान की गई मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

Advertisements
Advertisements


सक्ती,
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में जैजैपुर विकासखंड के ग्राम ओड़ेकेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दिव्यांग हितग्राही सुशीला कुमारी की समस्या का तत्काल समाधान किया गया। अस्थि बाधित होने के कारण उन्हें आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।


आवेदन प्राप्त होते ही समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर स्थल पर ही उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल मिलने के बाद सुशीला कुमारी ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उनका आवागमन पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा और दैनिक कार्यों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
प्रशासन का कहना है कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि आमजन को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button