Advertisement Carousel
Add
मध्यप्रदेशमैहर

हरदासपुर पहुंचे मैहर कलेक्टर-एसपी, आंगनबाड़ी केंद्र और राशन दुकान की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

MP NEWS: मैहर। जिले की ग्राम पंचायत हरदासपुर में आज मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय राशन दुकान (कोटे) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच नीलेद्र सिंह सचिव और जीआर एसभी मौजूद रहे। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, पोषण आहार एवं साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। वहीं राशन दुकान पहुंचकर हितग्राहियों को वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान कोटेदारों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाने की समझाइश दी गई। अधिकारियों ने कहा कि राशन वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गांव में प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button