Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

43 वर्षों की सेवायात्रा का गौरवपूर्ण समापन: निरीक्षक के.पी. त्रिपाठी सेवानिवृत्त

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

थाना प्रभारी अमदरा  निरीक्षक श्री के.पी. त्रिपाठी के सेवानिवृत्ति अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैहर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर, थाना प्रभारी बदेरा निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार, निरीक्षक टीकाराम कुर्मी, सूबेदार नृपेंद्र सिंह सहित कार्यालय का समस्त स्टाफ एवम श्री त्रिपाठी का समस्त परिवार उपस्थित रहा।

Advertisements


निरीक्षक श्री के.पी. त्रिपाठी की भर्ती दिनांक 04.01.1983 को हुई थी तथा दिनांक 30.04.2026 को उन्होंने शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। अपने दीर्घ सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पदस्थ रहते हुए कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा श्री त्रिपाठी के सराहनीय सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

पुलिस अधीक्षक द्वारा श्री के.पी. त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया एवं भावभीनी विदाई दी गई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button