Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालिका बरामद, पुलिस की त्वरित

Advertisements

ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालिका बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सीपत (बिलासपुर),
सीपत पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2025 को एक प्रार्थी ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले में थाना सीपत में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Advertisements
Advertisements


जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि बालिका आरोपी संत कुमार शाह (21 वर्ष), निवासी दर्राभाठा, के साथ राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में है। इस पर थाना सीपत की टीम ने डोंगरगढ़ पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए बालिका को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण किया। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button