Advertisement Carousel
Blog

आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, युवक गिरफ्तार मोबाइल ऐप के जरिए चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, लाखों के लेनदेन का खुलासा

Advertisements

आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, युवक गिरफ्तार
मोबाइल ऐप के जरिए चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, लाखों के लेनदेन का खुलासा
सक्ति (छत्तीसगढ़),
आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानीसागर पारा निवासी भूपेंद्र राठौर (28 वर्ष) मोबाइल ऐप के माध्यम से आईपीएल मैचों में रन, बॉल और विकेट पर दांव लगवाकर सट्टा संचालित कर रहा था। वह विभिन्न बेटिंग साइट्स पर आईडी बनाकर उन्हें व्हाट्सएप के जरिए अन्य लोगों को उपलब्ध कराता था और इसी माध्यम से लाखों रुपये का लेनदेन कर रहा था।
मामले में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रानीसागर तालाब के पास दबिश दी, जहां आरोपी को मौके पर पकड़ा गया। जांच के दौरान उसके मोबाइल में ऑनलाइन सट्टा संचालन के पर्याप्त साक्ष्य पाए गए, जिसके आधार पर मोबाइल को जब्त कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी सट्टा संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके चलते उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस और साइबर टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button