Advertisement Carousel
Add
Blog

भीषण गर्मी में पशुओं के उपयोग पर रोक, दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रतिबंध लागू

Ad

Advertisements

भीषण गर्मी में पशुओं के उपयोग पर रोक, दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रतिबंध लागू
जांजगीर-चांपा,
जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने पशुओं के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आदेश जारी करते हुए दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक पशुओं के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में पशुओं का उपयोग सवारी, बोझा ढोने अथवा अन्य कार्यों में किए जाने से उनके बीमार पड़ने या मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है।
प्रशासन ने “पशुओं पर क्रूरता निवारण नियम, 1965” के नियम 6(3) के तहत यह प्रतिबंध लागू किया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भीषण गर्मी के दौरान पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बरतें और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button