Advertisement Carousel
Add
Blog

जनदर्शन में उमड़ी भीड़: 57 आवेदकों ने रखीं अपनी समस्याएं

Ad

Advertisements

साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन, 57 आवेदकों ने रखीं समस्याएं
जांजगीर-चांपा,
जिले में साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री शशि चौधरी एवं श्री देवेन्द्र चौधरी ने जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनदर्शन में कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, राशन कार्ड, नामांतरण, सीमांकन एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों की अधिकता रही। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

Advertisements
Advertisements


जनदर्शन के दौरान अकलतरा निवासी श्री आकाश शर्मा ने राशन कार्ड से संबंधित समस्या प्रस्तुत की। वहीं नवागढ़ विकासखंड के ग्राम मुनुंद में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नहर पार सड़क निर्माण की मांग रखी गई। तहसील बलौदा अंतर्गत खैजा मोहल्ला नवापारा के निवासी श्री सुखराम कुर्रे ने विद्युत खंभा स्थापना को लेकर आवेदन दिया।


इसके अतिरिक्त कई आवेदकों ने राजस्व अभिलेख दुरुस्ती, नामांतरण एवं सीमांकन से संबंधित समस्याएं भी जनदर्शन में प्रस्तुत कीं। प्रशासन ने सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button