Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

मुरा में अवैध शराब की अवैध बिक्री जोरों पर, किराना दुकान में 200 रुपए में पौवा

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

अवैध शराब से बिगड़ता माहौल

खरोरा थाना अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम मुरा में अवैध शराब बिक्री एक बार फिर जोरों पर है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। गांव में खुलेआम नियमों की अनदेखी करते हुए शराब का अवैध कारोबार चल रहा है।

Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों के अनुसार, एक महिला अपने किराना दुकान में बेखौफ होकर करीब 200 प्रति पौवा के हिसाब से शराब बेची जा रही है। यह गतिविधि लंबे समय से जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाया है। इधर, ग्राम मुरा के महादेव मंदिर के पास प्रतिदिन शाम को शराब बेचने और पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है।

ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के कारण युवाओं में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है, जिससे गांव में झगड़े और असामाजिक घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी इसे गांव की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और महादेव मंदिर के पास लगने वाले जमावड़े को तुरंत हटाया जाए।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button