Advertisement Carousel
Blog

चुलमाटी कार्यक्रम में विवाद, पांच आरोपी गिरफ्तार — मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements

चुलमाटी कार्यक्रम में विवाद, पांच आरोपी गिरफ्तार — मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवा
जांजगीर-चांपा | मुलमुला थाना | मारपीट मामला

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शादी के चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है

Advertisements


मामला ग्राम जेवरा का है, जहां 26 अप्रैल की रात एक शादी समारोह के दौरान चुलमाटी कार्यक्रम में विवाद हो गया। प्रार्थी महेश कश्यप ने थाना मुलमुला में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

रात करीब 11:10 बजे नेतराम कश्यप के घर के पास पहुंचने पर गांव के कुछ लोगों ने अपमानजनक टिप्पणी करते हुए विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और फरसा से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं।


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फरसा और डंडे भी बरामद किए गए हैं।

Advertisements



गिरफ्तार आरोपी—
रामकुमार कश्यप (38 वर्ष)
राजकुमार कश्यप (39 वर्ष)
प्रेमलाल कश्यप (29 वर्ष)
अरुण कुमार कश्यप (27 वर्ष)
लाला उर्फ मेघनाथ कश्यप (26 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम जेवरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा

इस संबंध में थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 139/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

“पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, मामले की आगे की जांच जारी है।”

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता से आरोपियों को जल्द पकड़ लिया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button