Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

मैहर में ट्रैफिक पुलिस सख्त: हेलमेट नहीं पहनने वालों पर होगी चालानी कार्रवाई

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर अब सख्ती बढ़ा दी गई है।

Advertisements
Advertisements

मैहर शहर में यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी जा रही है।

Advertisements

चेकिंग के दौरान जिन वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, उन्हें मौके पर रोककर समझाइश दी गई और आगे से नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई।

यातायात पुलिस ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।

यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button