Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

मैहर जिला अस्पताल पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने शनिवार शाम जिला अस्पताल मैहर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम श्रीमती दिव्या पटेल, अस्पताल प्रभारी डॉ आरएन पाण्डेय सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।

Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। कई जगहों पर खामियां पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

Advertisements

प्रसूति वार्ड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भर्ती महिला मरीजों से बातचीत की। इस दौरान एक महिला द्वारा पांचवें बच्चे को जन्म देने की जानकारी मिलने पर उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर असंतोष जताया और इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button