Advertisement Carousel
Add
Blog

डंडा नहीं, डेटा से चल रही पुलिसिंग: बिलासपुर में बीट सिस्टम से बदली तस्वीर, अपराधियों पर कसा शिकंजा

Ad

Advertisements

डंडा नहीं, डेटा से चल रही पुलिसिंग: बिलासपुर में बीट सिस्टम से बदली तस्वीर, अपराधियों पर कसा शिकंजा

Advertisements


बिलासपुर। शहर में पुलिसिंग का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब पारंपरिक “डंडा पुलिसिंग” की जगह “डेटा आधारित पुलिसिंग” ने ले ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर फरवरी से लागू बीट सिस्टम का असर अब जमीन पर साफ नजर आने लगा है।

Advertisements


नई व्यवस्था के तहत बीट आरक्षक अपने-अपने क्षेत्रों की हर छोटी-बड़ी जानकारी से लैस हैं। उनके पास क्षेत्र के घरों, किरायेदारों, आने-जाने वाले व्यक्तियों और पुराने अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है। इसी का नतीजा है कि सकरी थाना क्षेत्र में 40 किलो गांजा जब्त किया गया, वहीं सिरगिट्टी में एटीएम चोरी के आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस की इस सक्रियता से अपराधियों में खौफ और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। कई अन्य गंभीर मामलों में भी आरोपियों की गिरफ्तारी इसी सिस्टम के माध्यम से संभव हो पाई है।
बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है, जिससे जवानों का मनोबल और बढ़ा है।
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि बीट सिस्टम अब पुलिस की “आंख और कान” बन चुका है। जब आरक्षक अपने क्षेत्र की पूरी जानकारी रखते हैं, तो अपराध को होने से पहले ही रोका जा सकता है। उन्होंने इस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button