Advertisement Carousel
Add
Blog

अवैध शराब पर पुलिस की सख्ती: दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में शराब जब्त

Ad

Advertisements

अवैध शराब पर पुलिस की सख्ती: दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में शराब जब्त
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत थाना चांपा और सारागांव पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना चांपा पुलिस ने बिरगहनी चौक निवासी जितेंद्र साहू (32 वर्ष) के कब्जे से 58 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की। वहीं, थाना सारागांव पुलिस ने चोरिया निवासी रिखीराम कश्यप (44 वर्ष) के पास से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 7,640 रुपये आंकी गई है।

Advertisements
Advertisements


यह कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना चांपा प्रभारी अशोक वैष्णव और थाना सारागांव निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button