Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर 135जयंती पर एकलव्य विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

मैहर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय विभाग द्वारा मंगलवार को मैहर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के माँ शारदा ऑडिटोरियम में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा देवी एवं डॉ. अम्बेडकर जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए सामाजिक समानता एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजित समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके संघर्षों को भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, कलेक्टर विदिशा मुखर्जी, अपर कलेक्टर संजना जैन तथा एसडीएम दिव्या पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन डॉ. अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button