Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

भेंड़ा में 20 अप्रैल को भोलेनाथ प्राण प्रतिष्ठा के साथ महापंचायत, कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भेंड़ा में लगेगी किसान पीड़ित शोषित वंचितों की महापंचायत,कई कांग्रेसी दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा:- रामनिवास उरमलिया

कांग्रेस नेता रामनिवास उरमलिया ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आगामी 20 अप्रैल को भेंड़ा स्थित नेशनल हाईवे के किनारे धार्मिक स्थान में बने मंदिर का जीर्णोद्धार के बाद भगवान भोलेनाथ की प्राणप्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होना तय किया गया है। श्री उरमलिया ने बताया कि इसी दौरान कांग्रेस पीड़ित शोषित वंचितों किसानों की लड़ाई का आगाज करेगी। इस आयोजन में विंध्य के तमाम दिग्गज एक मंच पर दिखाई देंगे।  पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल सहित पूर्व उद्योग मंत्री वर्तमान अमरपाटन विधायक डाक्टर राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में इस लड़ाई का आगाज किया जायेगा। श्री उरमलिया ने कहा कि यह लड़ाई समाज के उस अंतिम व्यक्ति के हितों की रक्षा के लिए लड़ी जाएगी जो दर दर भटकने को मजबूर है जिसकी कोई सुनने वाला नहीं,ये लड़ाई बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए लड़ी जाएगी,ये लड़ाई सरकार परिवर्तन का शंखनाद है। इसलिए मेरी क्षेत्र की तमाम जनता जनार्दन से अपील है कि 20 अप्रैल को भेंड़ा गांव पहुंचकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करें।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button