Advertisement Carousel
Blog

भारतीय जनता पार्टी ने मनाई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

Ad

Advertisements

भारतीय जनता पार्टी ने मनाई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

Advertisements

सक्ति। आज सक्ती के नाका चौक में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया।

जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े एवं जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया । उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने बाबा साहब के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जिनसे आज पूरा देश प्रेरणा ले रहा है।
जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि सभी को बाबा साहब के विचारों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए तथा एक न्यायपूर्ण, समरस और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, ऋषि गोयल,भवानी तिवारी,रामनरेश यादव,अभिषेक शर्मा,रामसिंग सिदार,रघुनंदन राठौर, सेवती साहू,सुशीला गबेल,नगरपालिका उपाध्यक्ष भारत यादव,पार्षद गण -गजेन्द्र यादव,गोविंदा निराला,अनिता गोपाल,मनोज सोनी सुरेश साहू,विनोद पाण्डेय,मनोज सिसोदिया,भगत शर्मा, दादू केवट,गजेंद्र राठौर, लाखन नामदेव,अनुराग विश्वकर्मा, परमेश्वर साहू, आदित्य अग्रवाल,पिंटू सिंघल,विजय जांगड़े, पुरुषोत्तम खूंटे,प्रेम शंकर गबेल,वेद प्रकाश,जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button