Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

भाजपा ने बंगाल चुनाव में झोंकी पूरी ताकत, छत्तीसगढ़ से भी पहुंचे दिग्गज नेता

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे जमीनी स्तर पर प्रचार को और मजबूत किया जा सके।
छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी इस चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में प्रचार-प्रसार के लिए तैनात किया है। पार्टी का स्पष्ट लक्ष्य इस बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाना है, जिसके लिए लगातार रणनीतिक तरीके से काम किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements

इसी कड़ी में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भी पश्चिम बंगाल पहुंचे, जहां उन्होंने काली मंदिर में दर्शन कर मां काली से प्रदेश की सुख-समृद्धि और विजय की कामना की। उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।

Advertisements

भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता लंबे समय से पश्चिम बंगाल में डटे हुए हैं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल और दिनेश अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जो लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

भाजपा की यह सक्रियता साफ संकेत दे रही है कि पार्टी इस बार पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य के साथ पूरी मजबूती से मैदान में उतरी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button