Advertisement Carousel
Add
Blog

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जिला जेल जांजगीर का औचक निरीक्षण न्यायिक निरीक्षण में सुरक्षा, स्वच्छता एवं बंदियों की सुविधाओं का लिया

Ad

Advertisements

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जिला जेल जांजगीर का औचक निरीक्षण
न्यायिक निरीक्षण में सुरक्षा, स्वच्छता एवं बंदियों की सुविधाओं का लिया गया जायजा
जांजगीर,

Advertisements


आज माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर श्री जयदीप गर्ग द्वारा जिला जेल जांजगीर का औचक एवं विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं परिसर की स्वच्छता का गहन अवलोकन किया।

Advertisements


माननीय न्यायाधीश द्वारा जेल के सभी बैरकों का भ्रमण कर उनकी क्षमता, साफ-सफाई एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा जेल प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का फीडबैक प्राप्त किया।
निरीक्षण के क्रम में जेल की रसोई का भी अवलोकन किया गया, जहां बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच की गई। इस संबंध में उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक, स्वच्छ एवं समय पर भोजन उपलब्ध कराया जाए।
माननीय न्यायाधीश ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए निर्देशित किया कि जो बंदी आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।


जेल के चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश भी दिए।
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल प्रशासन को सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने एवं जेल मैनुअल के नियमों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंदियों के मानवाधिकारों का संरक्षण तथा जेल परिसर में अनुशासन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस अवसर पर श्री शैलेन्द्र चौहान (प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश), श्री मनोज कुमार कुशवाहा (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), श्री सत्यनारायण सिंह ठाकुर, श्री विनोद कुमार कश्यप, श्री विष्णु प्रसाद अग्रवाल, श्रीमती संगीता मरावी (अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल), श्री डी. डी. टोडर (जेल अधीक्षक), समस्त जेल स्टाफ एवं पैरालीगल वालेंटियर श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल एवं श्री जयराम गढ़ेवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button